घर मे घुस कर तोड़फोड़ करने वाले आरोपीयो को जेल भेजा - Samacharline.com

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

घर मे घुस कर तोड़फोड़ करने वाले आरोपीयो को जेल भेजा

देवास। जिला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि माननीय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्टेट बागली ने आरोपी सुखदेव उर्फ मुन्ना आदि निवासी ग्राम आर्दश नगर का जमानत आवेदन निरस्त कर जेल भेजा। घटना का विवरण इस तरह है फरीयादी कनसिंह ने दिनांक 18/6/2020 को थाना उदयनगर मे अपने भाई सुरपाल के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 15/6/2020 को सुबह 9 बजे अपने घर पर ही था उसी समय आर्दश नगर के सुखदेव उर्फ मुन्ना हमारे घर आया तो मेैने बोला कि तुम्हारा ओर हमारा विवाद है तुम हमारे घर क्यो आये हो यह बात सुखदेव को बुरी लगी इतने मे मेरे घर के बाहर खडे सुखदेव के साथी कमल लालसिंह,ओर दीपक लकडी लेकर मेरे घर के अन्दर घुस आये ओर मुझे माॅं बहन की नंगी नंगी गालियां देने लगे ओर मुझे पुरानी रंजिश के चलते मारने दौडे मै जांन बचा कर भागा फिर मेरे भाग जाने के बाद आरोपीगण ने मेरे घर किखिडकी,एलसीडी,पंखा,छाछ बनाने कि मशिन सिलाई मशिन एवं घरेलु सामान आदि मे तोड फोड कर दीये। आरोपीगण ने मेरे घर मे तोडफोड कर काफी नुकसान किया। वहां मोैजूद जगदीश ने घटना देखी जाते जाते आरापेीगण मुझे जाने से मारने कि घमकी भी दे गयें। फरयादी कनसिंह ने बताया कि वह आरोपीगण से बहुत डर गया था तथा अपने रिश्तेदार के यहा चला गया। उसके बताये अनुसार थाना उदय नगर के अपराध क्रमांक 122/2020 धारा294,452,427,506/34 भादवी मे गया है । आरोपी कि ओर से जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया शासन कि ओर से सहा.जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री अशोक यादव द्वारा जमानत दिये जाने का पुरजोर विरोध किया गया।माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त कर उसे जेल भेजा।

Page 5MP Achievement Digital AD_300X250