सतना हाफ मैराथन ने नगर को बनाया ‘पिंक सिटी’, 22 राज्यों के 5,029 धावकों ने दिखाया दम
श्रीमती शांति मिश्रा जन्म शताब्दी को...
श्रीमती शांति मिश्रा जन्म शताब्दी को...
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत...
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज...

अमेरिका ने कहा है कि वह अपने पड़ोसियों को धमकाने के चीन के रवैये से चितिंत है और उसकी हरकतों पर लगातार नजर रख रहा है. राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासनिक तंत्र का कहना है कि उसकी नजर भारत चीन सीमा विवाद पर है और वह बारीकी से निगाह रखे हुए है.

अमेरिका के नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रवक्ता एमिली जे हार्ने ने कहा कि हम हालात पर लगातार निगाह बनाए हुए हैं, हमें भारत और चीन की सरकार के बीच चल रहे बातचीत की जानकारी है कि और हम प्रत्यक्ष संवाद में विश्वास रखते हैं ताकि सीमा विवाद का शांतिपूर्वक हल हो सके.
एमिली जे हार्ने उस सवाल का जवाब दे रहे थे जब उनसे चीन द्वारा हाल ही में भारतीय भूभाग में घुसपैठ करने को लेकर सवाल पूछा गया था. इस बाबत एमिली जे हार्ने ने कहा, “अमेरिका अपने पड़ोसियों को धमकाने के बीजिंग के पैटर्न से चिंतित है.”
उन्होंने कहा कि हम अपने दोस्तों, साझेदारों और सहयोगियों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे ताकि हम साझी समृद्धि, सुरक्षा और मानवीय मूल्यों का भारत-प्रशांत क्षेत्र में संवर्धन करते रहे.