कृष्ण : संकटों के बीच जीवन का शाश्वत समाधान
-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...
-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...
भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...
हमें ईमानदारी से यह देखना होगा...

सिंघु बॉर्डर पर मंगलवार रात को एक प्रदर्शनकारी ने पुलिस अधिकारी पर हमला किया. शख्स ने पहले कार छीनकर भागा और जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो धारदार हथियार से हमला कर दिया.
दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर एक शख्स ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के SHO पर धारदार हथियार से हमला किया है. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, शख्स ने पुलिस की गाड़ी छीनकर भागने की कोशिश भी की थी.
दिल्ली पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसपर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं. इनमें एक लूटपाट और दूसरा हत्या के प्रयास का मामला है.
दिल्ली पुलिस ने जारी किया ये बयान
दिल्ली पुलिस द्वारा इस घटना को लेकर बयान जारी किया गया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ‘सिंघु बॉर्डर पर कल एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के SHO पर धारधार हथियार से हमला किया, जिसमें SHO घायल हो गए हैं. शख्स दिल्ली पुलिस के SHO की गाड़ी छीनने की कोशिश कर रहा था, जब SHO ने गाड़ी रोकी तो उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया.’
जब हमलावर ने भागना शुरू किया तो पुलिस उसके पीछे थी, लेकिन मुकरबा चौक पर ही उसने गाड़ी छोड़ी और स्कूटी से भाग गया. इस दौरान उसने SHO समयपुर बादली आशीष दुबे पर तलवार से हमला कर दिया, जो अपने स्टाफ के साथ उसका पीछा कर रहे थे.
बता दें कि सिंघु बॉर्डर वही इलाका है, जहां पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. यहां पर हजारों की संख्या में किसान पिछले करीब दो महीनों से डटे हुए हैं. इससे पहले भी सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें भी पुलिसवाले घायल हुए थे.