RailTel का IPO आखिरी दिन 42 गुना सब्सक्राइब्ड, 26 फरवरी को होगा लिस्ट - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश, पेयजल एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही...

मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बडौली को कार्यभार ग्रहण कराया

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब...

होम

RailTel का IPO आखिरी दिन 42 गुना सब्सक्राइब्ड, 26 फरवरी को होगा लिस्ट

RailTel Corporation Of India के आईपीओ को आखिरी दिन 42 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला. जानें किस श्रेणी में कितना सब्सक्राइब हुआ इस सरकारी कंपनी का आईपीओ…

दूरसंचार इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की सरकारी कंपनी RailTel का आईपीओ 26 फरवरी 2021 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा. कंपनी के आईपीओ को लगभग हर श्रेणी में Over Subscription हासिल हुआ है.

2.5 अरब शेयर की बिड

कंपनी ने 819.24 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 6,11,95,923 शेयरों की पेशकश की थी. लेकिन कंपनी के आईपीओ को 42.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और 2,59,42,43,370 शेयर के लिए बोलियां मिली.

हर श्रेणी में ऊपर रही बिड

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के हिसाब से पात्र संस्थागत निवेशकों के लिए अलग से रखे गए शेयर में आईपीओ को 65.14 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. वहीं गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में कंपनी के आईपीओ को 73.25 गुना और खुदरा निवेशक श्रेणी में 16.78 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है.

पहले ही दिन पूर्ण सब्सक्राइब्ड

कंपनी का आईपीओ पहले दिन ही पूर्णतया सब्सक्राइब हो गया था. बृहस्पतिवार को कंपनी का आईपीओ बंद हो गया. कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर भाव 93-94 रुपये तय किया था.

बढ़ेगा 30 से 40 रुपये

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सूचीबद्ध होने पर कंपनी का शेयर लघु अवधि में 30 से 40 रुपये के लाभ में रहेगा. कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर 26 फरवरी 2021 को सूचीबद्ध होगा.