यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

प्रियंका गांधी यहां चुनावी प्रचार करने में जुटी हैं, साथ ही वह लोगों से मुलाकात भी करेंगी. मंगलवार को असम के तेजपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा की बड़ी जनसभा होनी है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के असम दौरे का आज दूसरा दिन है. प्रियंका गांधी यहां चुनावी प्रचार करने में जुटी हैं, साथ ही वह लोगों से मुलाकात भी करेंगी. मंगलवार को असम के तेजपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा की बड़ी जनसभा होनी है.
मंगलवार को प्रियंका गांधी का कार्यक्रम
• चाय बागान की महिला मजदूरों से वार्ता
• तेजपुर के महाभैरव मंदिर का दौरा
• तेजपुर में चुनावी सभा
आपको बता दें कि बीते दिन भी प्रियंका गांधी असम में ही थीं, यहां सबसे पहले उन्होंने कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी.
सोमवार को असम में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के कैंपेन का आगाज किया, साथ ही केंद्र सरकार पर जमकर हमला भी बोला. असम में ही प्रियंका गांधी का अलग अंदाज भी दिखा, जहां उन्होंने आदिवासियों के साथ ट्राइबल डांस भी किया.
गौरतलब है कि एक ओर प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम में मोर्चा संभाला हुआ है, तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी दक्षिण के राज्यों में लगातार प्रचार करने में जुटे हैं. तमिलनाडु के बाद राहुल गांधी फिर एक बार केरल का दौरा करेंगे.