पॉपुलर iPhone ऐप से लीक हो गई लोगों की कॉल रिकॉर्डिंग, मिली गंभीर खामी - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

टेक्नोलॉजी

पॉपुलर iPhone ऐप से लीक हो गई लोगों की कॉल रिकॉर्डिंग, मिली गंभीर खामी

आम तौर पर iPhone को एंड्रॉयड के मुकाबले सिक्योर माना जाता है. लेकिन iPhone के भी ऐप्स में सिक्योरिटी बग्स मिलते रहते हैं. इस बार भी ऐसा ही हुआ है. इस बग की वजह से हजारों यूजर्स की कॉल रिकॉर्डिंग को कोई भी ऐक्सेस कर सकता था. एक कॉल रिकार्डिंग ऐप में सिक्योरिटी खामी की वजह से ऐसा हुआ था.

इस बग के बारे में सिक्योरिटी रिसर्चर आनंद प्रकाश ने बताया है. Call Recorder नाम के ऐप का यूज करने वाले की कॉल रिकॉर्डिंग को कोई भी ऐक्सेस कर सकता है. इसके लिए उसका फोन नंबर पता होना चाहिए था.

बर्प सूट जैसे आसानी से उपलब्ध प्रॉक्सी टूल का यूज करके प्रकाश ऐप में नेटवर्क ट्रैफिक को देख और एडिट कर सकते थे. इसका मतलब ये हुआ कि प्रकाश रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जगह अपने फोन को देकर वो यूजर के रिकॉर्डिंग को अपने फोन पर ऐक्सेस कर सकते थे.

टेकक्रंच ने आनंद प्रकाश के दावों को वेरिफाई भी किया है. जिसमें फोन नंबर बदल कर उनके अकाउंट की कॉल रिकॉर्डिंग को प्रकाश ऐक्सेस कर पा रहे थे. Call Recorder ऐप यूजर्स की कॉल रिकॉर्डिंग क्लाउड स्टोरेज पर सेव करता है.

ये क्लाउड स्टोरेज को ऐमेजॉन वेब सर्विस से होस्ट किया जा रहा है. क्लाउड स्टोरेज सर्वर के पास मौजूद सारी फाइल की लिस्ट थी. फाइल को ऐक्सेस या डाउनलोड नहीं किया जा सकता था.

रिपोर्ट लिखे जाने तक स्टोरेज बकेट में 1,30,000 से ज्यादा ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद थी. जिसका साइज करीब 300GB था. ऐप को अभी तक 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है.