आपदा के प्रत्येक चरण में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका -प्रकाश चंद्र, आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए प्रशिक्षु अधिकारी
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को दी आपदा...
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को दी आपदा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय...
– First state-level mapping programme for...

दिल्ली के कारोबारी ने अपनी सास, और अपनी पत्नी को निपटाने के लिए मछलियों के साथ थैलियम खिला दिया. इसके बाद हाल ही में उसकी सास की मृत्यु हो गई है और पत्नी कोमा में चल रही है, इससे पहले साली की मौत हो गई थी.
दिल्ली के एक रियल एस्टेट कारोबारी वरुण अरोरा ने सद्दाम हुसैन को लेकर इंटरनेट पर पढ़ा कि वो किस तरह अपने राजनीतिक विरोधियों को मारने के लिए थैलियम नामक विषाक्त पदार्थ का उपयोग करता था. इसी आईडिया के तर्ज पर दिल्ली के इस कारोबारी ने अपनी सास, और अपनी पत्नी को निपटाने का प्लान बना लिया. इसने फरवरी महीने में अपनी सास, ससुर, साली और अपनी पत्नी को मछलियों के साथ थैलियम खिला दिया. इसके बाद हाल ही में उसकी सास की मृत्यु हो गई है और उसकी पत्नी कोमा में चल रही है जबकि साली की भी इसी दौरान मौत हो गई थी.
इस मामले का पता तब लगा जब इस हैरतअंगेज साजिश को अंजाम देने वाले कारोबारी के ससुर और होमियोपैथी दवाओं के निर्माता, देवेन्द्र मोहन शर्मा पुलिस के पास पहुंच गए और कहा कि उनकी पत्नी अनीता शर्मा की गंगा राम अस्पताल में मृत्यु हो गई है जिसकी हत्या के लिए उन्हें अपने दामाद वरुण अरोरा पर हत्या करने का संदेह है. ससुर ने फरवरी महीने की उस घटना का जिक्र भी किया जब कारोबारी ने पूरे परिवार को मछलियां बनाकर खिलाईं थीं लेकिन अपने बच्चों को नहीं खिलाईं थीं न खुद ने खाईं थीं. इसी खाने में उसने विषाक्त पदार्थ मिलाया था.
पुलिस ने जब मृतक सास का पोस्टमार्टम कराया तो मृतक महिला के शरीर में थैलियम की भारी मात्रा मिली. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पत्नी का भी मेडिकल कराया जो कोमा में चल रही है. आरोपी की पत्नी के शरीर में भी थैलियम की अत्यधिक मात्रा निकली है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के लैपटॉप और सिस्टम को अपने कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें पुलिस को उसकी इंटरनेट हिस्ट्री में सद्दाम हुसैन से संबंधित कंटेंट मिला जिसमें उसने पढ़ा था कि किस तरह सद्दाम हुसैन अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों से निपटने के लिए थैलियम का उपयोग करता था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी कारोबारी वरुण अरोरा को गिरफ्तार कर लिया है.