शक्कर महंगी हुई तो चाय की मिठास ही नहीं, जनता का भरोसा भी घटेगा -अक्षय जैन
महंगाई की मार हमेशा किसी बड़ी वस्तु से महसूस नहीं होती। कई...
महंगाई की मार हमेशा किसी बड़ी वस्तु से महसूस नहीं होती। कई...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर समय-समय पर बहस होती रही है। लोकतंत्र...
चण्डीगढ- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के...

Helen McCrory के निधन के बाद हॉलीवुड के सेलेब्स और उनकी फिल्म और टीवी शोज के मेकर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. बॉलीवुड में भी हेलेन के निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई है. डायरेक्टर हंसल मेहता ने इसपर दुख जताया है. साथ ही फैंस भी ट्विटर पर हेलेन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी में ड्रेको मैलफॉय की मां नार्सिसा मैलफॉय का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस Helen McCrory ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. वह 52 साल की थीं और कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जंग लड़ रही थीं. हेलेन के निधन की खबर का ऐलान शुक्रवार को उनके पति डेमियन लुइस ने किया. ट्विटर पर पोस्ट लिखते हुए डेमियन ने बताया कि हेलेन ने घर में परिवार के बीच अपनी आखिरी सांस ली.
पति ने सोशल मीडिया पर किया निधन का ऐलान
डेमियन लुइस ने लिखा, ”ये बताते हुए मेरा दिल टूट रहा है कि कैंसर से दमदार लड़ाई के बाद खूबसूरत और शक्तिशाली महिला Helen McCrory ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनका निधन अपने घर में दोस्तों और परिवार के प्यार के बीच हुआ. उनका निधन भी वैसे ही हुआ जैसे उन्होंने जिंदगी को जिया था. निडर होकर. ईश्वर जानता है कि हम उनसे प्यार करते हैं और अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें अपनी जिंदगी में उनके साथ समय बिताने का मौका मिला. वह बहुत शानदार तरह से चमकीं. अब हवा के साथ बह जाओ, शुक्रिया.”
हॉलीवुड-बॉलीवुड में शोक