Dr. Mohan Yadav: The Revival of the Vikramaditya Era -Pandit Mustafa Arif
Prime Minister Narendra Modi has praised this initiative. Dr. Yadav repeatedly emphasizes...
Prime Minister Narendra Modi has praised this initiative. Dr. Yadav repeatedly emphasizes...
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद...
1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के...

बीसीसीआई ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. 20 सदस्यीय टीम में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है.
बीसीसीआई ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. 20 सदस्यीय टीम में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है. वहीं, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे.
अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने वाले के एल राहुल और कोरोना संक्रमित ऋद्धिमान साहा को टीम में रखा गया है बशर्ते वे पूरी तरह फिट हो जाएं. स्क्वॉड में चार ओपनर्स, चार मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज, छह पेसर्स, चार स्पिनर्स और दो विकेटकीपर्स को जगह दी गई है.
बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने शुक्रवार को टीम की घोषणा की. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल साउथैम्पटन में 18 से 22 जून तक होगा और इसके बाद 4 अगस्त से 14 सितंबर के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचो की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत नॉटिंघम में 4 अगस्त से होगी. दूसरा टेस्ट मैच 12 अगस्त को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त को लीड्स में होगा. चौथा टेस्ट लंदन के ओवल मैदान पर 2 सितंबर से होगा. पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच मैनचेस्टर में 10 सितंबर से होगा.
20 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार:
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रवींद जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मो. शमी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव.