लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का रेट - Samacharline.com

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय...

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हुआ : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

होम

लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का रेट

नघरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है. जून महीने के पहले ही दिन आज पेट्रोल (Petrol) 26 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल (Diesel) 23 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है.

सरकारी तेल कंपनियों ने आज (मंगलवार) यानी महीने के पहले दिन के पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. घरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने आज लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है. जून महीने के पहले ही दिन पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है.

दिल्ली के बाजार में आज (मंगलवार) पेट्रोल 94.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. बीते 15 दिनों में ये पहला मौका है, जब लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल यानी दोनों ही ईंधन की कीमत में इजाफा हुआ है. बता दें कि इन दो दिनों में पेट्रोल 56 पैसे महंगा हो चुका है.

महीने के आखिरी दिन भी बढ़ी थी पेट्रोल-डीजल की कीमत

एक दिन पहले यानी मई महीने के आखिरी दिन सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन कंपनियों द्वारा जारी रेट के मुताबिक सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 26 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई थी. इस बढ़ोतरी के बाद राजस्थान के कुछ स्थानों पर डीजल की कीमत 98 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई. जबकि पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के पार है.

सिर्फ एक SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों को रोजाना तौर पर अपडेट किया जाता है. आप घर बैठे भी मिनटों में पेट्रोल-डीजल की कीमत के बारे में जान सकते हैं. आपको सिर्फ एक SMS करना होगा, जिसके बाद आपको अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत की जानकारी मिल जाएगी. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP