UP: रेप, जबरन धर्म परिवर्तन और फिर गर्भपात...दलित महिला ने मुस्लिम युवक पर लगाए ये आरोप - Samacharline.com

किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता

चण्डीगढ- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मैहर से लाड़ली बहना योजना में अंतरित करेंगे 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य...

फेक न्यूज के जमाने में हम नेक न्यूज वाले बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के सत्रारंभ-अभ्युदय 2026 का किया...

ads

अन्य प्रदेशदेश

UP: रेप, जबरन धर्म परिवर्तन और फिर गर्भपात…दलित महिला ने मुस्लिम युवक पर लगाए ये आरोप

बरेली में एक दलित महिला ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया के जरिए उससे दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके परिवार पर शादी के लिए जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया.

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दलित महिला ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया के जरिए उससे दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके परिवार पर शादी के लिए जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. महिला की शिकायत पर युवक और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

बरेली पुलिस का कहना है, ‘दलित महिला ने आरोप लगाया है कि आदमी ने उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया और उसके माता-पिता से 7 लाख रुपये लाने के लिए कहा, फिर 10 अप्रैल को उसको घर से निकाल दिया. महिला ने उन पर जातिवादी टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने सोमवार को कहा कि पीलीभीत जिले के रहने वाले युवक ने करीब पांच साल पहले अपनी बहन के फेसबुक अकाउंट के जरिए महिला से दोस्ती की थी. उसने महिला से बातचीत शुरू की और बाद में अपना परिचय दिया, लेकिन उन्होंने बातचीत जारी रखी.

एसएसपी रोहित सिंह सजवान के मुताबिक, आरोपी ने फिर उसे बरेली के एक मॉल में बुलाया, जहां से वह उसे अपने परिवार से मिलने के बहाने पीलीभीत ले गया, जहां उसके माता-पिता और बहन ने कथित तौर पर उसे एक कमरे में बंद कर दिया, महिला ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई.

एसएसपी रोहित सिंह सजवान का कहना है कि महिला पर जबरन धर्म परिवर्तन के बाद निकाह करने के लिए दबाव डाला गया, जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो उसे धमकी दी गई कि उसका वीडियो ऑनलाइन लीक कर दिया जाएगा, धर्म बदलने के बाद आखिरकार उनकी शादी सितंबर 2020 में हो गई, लेकिन उसे तीन महीने तक एक गेस्ट हाउस में रखा गया था.

एसएसपी रोहित सिंह सजवान का कहना है कि आरोपी निकाह के दस्तावेज और फोटो भी अपने साथ ले गया. एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.