MP में गजब ऑफर! वैक्‍सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को शराब खरीदने पर 10% डिस्‍काउंट - Samacharline.com

Mumbai’s Redevelopment Revolution, Why India is Next -Isheta Boruah, Aditya Trivedi

Mumbai is being Rebuilt. India is...

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

देशमध्य प्रदेश

MP में गजब ऑफर! वैक्‍सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को शराब खरीदने पर 10% डिस्‍काउंट

मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन के दूसरी डोज लगवाने के लिए सरकार लोगों को लगातार जागरूक कर रही है. वहीं अब मंदसौर में जिला आबकारी अधिकारी ने अनोखा आदेश निकाला है. यहां के जिला आबकारी अधिकारी ने आदेश निकाला है कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है, उन्हें शराब खरीदने पर 10% का डिस्काउंट दिया जाएगा. यह आदेश केवल एक दिन (24 नवंबर) के लिए ही निकाला गया है. इस दिन मध्यप्रदेश में महा-वैक्सिनेशन अभियान चलाया जाएगा. इसी को देखते हुए यह आदेश निकाला गया है.

मंदसौर जिला पीआरओ ईश्वर लाल चौहान ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी ने ये आदेश जारी किया है, जिसके तहत कोविड-19 वैक्सीनेशन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाने पर देशी शराब खरीदने वालों को 10% डिस्काउंट दिया जाएगा.

यह आदेश सिर्फ देशी शराब खरीदने वालों पर लागू होगा. आदेश के तहत मंदसौर शहर की 3 देशी मदिरा दुकानों पर ही यह डिस्काउंट दिया जाएगा. आदेश के तहत मंदसौर शहर की सीतामऊ फाटक, भूनिया खेड़ी और पुराना बस स्टैंड पर देसी मदिरा दुकान पर 10% की छूट प्रदान की जाएगी.

इसके लिए शख्स को दोनों डोज लग जाने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा. इससे पहले खंडवा जिला आबकारी अधिकारी ने भी एक आदेश निकाला था, जिसमे कोरोना वैक्‍सीन की दूसरी डोज ना लगवाने वाले को शराब नहीं देने का नियम बनाया गया था.