Omicron पर भारतीय कंपनी का बड़ा दावा- हमारी टेस्ट किट लगा सकती है इस नए वैरिएंट का पता - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

देश

Omicron पर भारतीय कंपनी का बड़ा दावा- हमारी टेस्ट किट लगा सकती है इस नए वैरिएंट का पता

Omicron COVID-19 Variant: मायलैब कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्‍टर हसमुख रावल ने आजतक से बातचीत में इस बात का दावा किया कि उनकी टेस्‍ट किट ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगा सकती है.

कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट (COVID-19 New Variant) ओमिक्रॉन (omicron variant) ने पूरी दुनिया समेत अब भारत में भी टेंशन बढ़ गई है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्‍या मौजूदा आरटीपीसीआर टेस्‍ट से कोरोना वायरस के इस नए वैरिएंट का पता लग सकता है? एक भारतीय कंपनी मायलैब (Mylab ) ने दावा किया है कि उसकी टेस्टिंग किट से 12 तरह के प्रमुख कोरोना वैरिएंट का पता चल सकता है.

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO ) और दुनिया भर में मौजूद अन्‍य लोग इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वायरस में जो म्‍यूटेशन हुआ है, वह कितना खतरनाक है. वहीं ये भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि आखिर जो मौजूदा वैक्‍सीन हैं, वे इस नए वैरिएंट पर कितने मारक हैं.

इसी बीच, मायलैब कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्‍टर हसमुख रावल ने आजतक से बातचीत में इस बात का दावा किया कि उनकी टेस्‍ट किट इस वैरिएंट का पता लगा सकती है. वह बोले, अब तक की जो जानकारी ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर आई है, उसके अनुसार जो म्‍यूटेशन इस नए वैरिएंट में हो रहे हैं. वह एस जीन और स्‍पाइक प्रोटीन में मौजूद रहते हैं. मायलैब की जो टेस्टिंग किट है, वह कोरोनावायरस को आरएनए में ढूंढ पाने में पूरी तरह सक्षम है. यानि साफ है ये टेस्‍ट किट कोरोना के तमाम वैरिएंट का ये पता लगा सकती है, यहां तक ओमिक्रॉन को भी.

इन वैरिंएट का भी लग सकता है पता 

मायलैब ने जो दावा किया है. उसके अनुसार ओमिक्रॉन (Omicron ), बीटा (Beta ), जीटा (Zeta), एप्सिलॉन (Epsilon), डेल्टा (Delta), कप्‍पा (Kappa), गामा (Gamma), लैम्ब्डा (Lambda), थीटा (Theta), अल्फा (Alpha), ईटा (Eta), लोटा (Lota) वैरिएंट का पता उनकी टेस्‍ट किट से पता लग सकता है.