दिल्ली में ओमिक्रॉन का दूसरा केस मिला, भारत में कोरोना के नए वैरिएंट से अब तक 33 हुए संक्रमित - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

देशहोम

दिल्ली में ओमिक्रॉन का दूसरा केस मिला, भारत में कोरोना के नए वैरिएंट से अब तक 33 हुए संक्रमित

दिल्ली में विदेशों से आए लोगों में से 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे. इनका सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था. अब तक 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. जबकि दो लोग ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं.

दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का दूसरा मामला सामने आया है. यहां जिम्बाब्वे से आए यात्री की जिनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई है. बताया जा रहा है कि शख्स की ट्रेवर्ल हिस्ट्री में साउथ अफ्रीका भी शामिल है. इसी के साथ भारत में अब तक कोरोना के नए वैरिएंट से 33 लोग संक्रमित हो चुके हैं.

दिल्ली में विदेशों से आए लोगों में से 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे. इनका सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था. अब तक 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. जबकि दो लोग ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं.

भारत में ओमिक्रॉन के 33 केस

भारत में ओमिक्रॉन के अब तक 33 केस मिल चुके हैं. सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 17, राजस्थान में 9, गुजरात में 3, दिल्ली में 2 और कर्नाटक में दो केस मिले हैं. राहत की बात ये है कि राजस्थान में सभी 9 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. महाराष्ट्र के पुणे में भी मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है. उधर कर्नाटक से एक ओमिक्रॉन मरीज दुबई भाग गया है.

कल देश में आए थे 9 केस

शुक्रवार को देश में ओमिक्रॉन के 9 केस सामने आए थे. इनमें से महाराष्ट्र में 7 और गुजरात के जामनगर में 2 केस मिले थे. महाराष्ट्र में मिले मामलों में तीन केस मुंबई और 4 केस पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका में मिले हैं. मुंबई में मिले संक्रमित मरीजों की उम्र 48, 25 और 37 साल है. ये तीनों नागरिक तंजानिया, यूके और दक्षिण अफ्रीकी देश से आए हैं. जबकि पिंपरी चिंचवड में मिले चारों केस नाइजीरियन महिला के साथ कॉन्ट्रैक्ट में आए थे.