Free and fair elections in Viksit Bharat -Aditya Trivedi
I have given a headline that...
I have given a headline that...

टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में रिया का रोल निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन पूजा अपने करियर या खुशी के पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन बीते दिनों पूजा ने एक बेहद दुख भरी सूचना अपने फैन्स के साथ साझा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता को याद करते एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है
एक्ट्रेस ने 4 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर पिता की तस्वीर के साथ एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बाबा आपकी आत्मा को शांति मिले। मुझे पता है कि आप अब बेहतर जगह पर हो। ओम शांति…आप बहुत याद आओगे- संदीप, सना, पूजा, नील और आकाश’। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को देखते ही फैन्स समेत कई सितारों ने उनके पिता को श्रद्धांजलि दी है।
बता दें कि पूजा बनर्जी फिलहाल छुट्टी पर हैं। पूजा काफी समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने प्रेग्नेंसी की वजह से शो को बीच में ही छोड़ दिया था। हाल में पूजा ने बच्ची को जन्म दिया था। वह अपनी बेटी की वजह से अभी भी टीवी की दुनिया से दूर हैं। पूजा बनर्जी को आखिरी बार फेमस टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में देखा गया था। एक्ट्रेस ने निगेटिव रोल से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है।
वर्कफ्रंट कि बात करें तो अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी ‘रोडीज’ से की थी। फिर उन्हें ‘एक दूसरे से करते हैं प्यार हम’ सीरियल में पहला बतौर लीड ब्रेक मिला, जो उनके करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद वह कई हिट सीरियल्स जैसे ‘चंद्रकांता’, ‘चंद्र नंदिनी’, ‘दिल ही तो है’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कुमकुम भाग्य’ में नजर आईं। उन्होंने ‘कहने को हमसफर हैं’ से ओटीटी डेब्यू भी किया था।