रोहित की जगह ले सकते हैं ईश्वरन - Samacharline.com
खेल/क्रिकेट

रोहित की जगह ले सकते हैं ईश्वरन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 14 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने पर संशय है। हालांकि, उनके टेस्ट सीरीज से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बुधवार को टीम के कोच राहुल द्रविड ने कप्तान रोहित शर्मा की चोट की अपडेट देते हुए कहा कि रोहित बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे नहीं खेलेंगे। उनके टेस्ट खेलने पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। डॉक्टरों की सलाह के बाद ही उनके टेस्ट खेलने पर फैसला लिया जाएगा।

राहुल के इस बयान के बाद रोहित के टेस्ट सीरीज नहीं खेलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे अभिमन्यु ईश्वरन उनकी जगह ले सकते हैं। हालांकि, इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

बुधवार को मीरपुर में दूसरे वनडे के दौरान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लगी थी। जिसके बाद वे मुंबई लौट आए हैं।

इंडिया ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन बांग्लादेश दौरे पर कमाल प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया ए की ओर से दोनों अनऑफिशियल टेस्ट में शतक जमाए हैं। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें मौका दे सकते हैं।

27 साल के अभिमन्यु ईश्वर ने फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी-20 को मिलाकर 25 शतक लगाए हैं। उन्होंने अब तक 77 फर्स्ट क्लास मैच में 44 की औसत से 5419 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं, यानी 40 बार 50 से अधिक रन की पारी खेली है। वे 233 रन की बड़ी पारी भी खेल चुके हैं।

 

Digital AD 250x300-8