पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...
चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने हाल ही में निकाह किया है। उन्होंने साथ पढ़ने वाली मुजना को अपना जीवनसाथी चुना है। मुजना पेशे से मॉडल हैं। पढ़ाई के दौरान वह हारिस रऊफ की दोस्त बनी थीं और अब ये दोनों निकाह कर चुके हैं। शादी के बाद हारिस रऊफ को सोशल मीडिया पर काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनकी पत्नी पेशे से मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर उनके कई फर्जी अकाउंट बन गए हैं। इन अकाउंट के जरिए लोग फॉलोअर्स बढ़ाना चाह रहे हैं।
पत्नी के फर्जी अकाउंट से परेशान हारिस रऊफ ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है कि उनकी पत्नी के नाम से बने सभी अकाउंट फर्जी हैं। हारिस रऊफ ने लिखा “सभी को नमस्कार, मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मेरी पत्नी मुजना मसूद मलिक किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं। उनका कोई भी आधिकारिक अकाउंट नहीं है। किसी भी तरह की धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े से सावधान रहें। आप सभी की दुआ और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
मुजना ने अपने निकाह के दौरान हाथ में हारिस के लिए खास मेंहदी भी लगाई थी। इसमें लिखा था हारिस 150। यह मेंहदी हारिस रऊफ की गति दर्शाती है। हारिस अपनी तूफानी गति के लिए जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में कमाल करने के बाद वह पाकिस्तान की टीम में आए। वह टी20 और वनडे में पाकिस्तान के लिए कमाल कर चुके हैं, लेकिन टेस्ट में अभी तक उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है।