यूपी पुलिस में भर्ती के 9385 पद बढ़े - Samacharline.com
करियर

यूपी पुलिस में भर्ती के 9385 पद बढ़े

यूपी पुलिस द्वारा पहले जहां कॉन्स्टेबल और फायरमैन के 26 हजार 382 पदों पर वैकेंसी निकाले जाने की बात कही गई थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 35,767 कर दिया गया है। ये जानकारी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड यानी UPPRPB ने दी है। इनमें से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 34,700 पद और फायरमैन के 885 पद हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये भर्तियां नए साल में यानी 2023 में शुरू होने वाली हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इन भर्तियों की पहली सूचना जुलाई 2022 में दी थी। तब यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की वैकेंसी की संख्या 26,210 थी और यूपी फायरमैन वैकेंसी की संख्या महज 172 थी। यूपी पुलिस जॉब के लिए जनवरी या फरवरी 2023 में नोटिफिकेशन आ सकता है। लेकिन बोर्ड ने फिलहाल डेट को लेकर कोई निश्चित जानकारी नहीं दी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती प्रक्रिया में वे उम्मीदवार भाग ले पाएंगे जो 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास कर चुके हों।

उम्मीदवारों की उम्र 18 से 22 साल के बीच होना चाहिए। आरक्षण में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

नोटिफिकेशन के साथ ही यूपी पुलिस भर्ती का फॉर्म भी निकाला जाएगा। ये दोनों ऑनलाइन यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इस यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन ही करना होगा।