यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

NTA AISSEE 2023 Exam City : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2023 के लिए एडवांस एग्जाम सिटी सूचना पर्चियां जारी कर दी हैं। परीक्षा में भाग लेने के पंजीकृत एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा छह और नौवीं में प्रवेश के लिए AISSEE 2023 परीक्षा आठ जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 150 मिनट यानी दो घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा नौवीं के लिए परीक्षा 180 मिनट यानी पूरे तीन घंटे की होगी। परीक्षा पेन पेपर ओएमआर शीट आधारित में आयोजित की जाएगी।
सबसे पहले उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर, “AISSEE 2023 के लिए एडवांस एग्जाम सिटी डिस्प्ले” पर क्लिक करें।
अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
परीक्षा शहर की पर्ची देखें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।