अवैध शराब के परिवहन, भण्डारण और क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने...

नए साल की शुरुआत के साथ उत्तर पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में शीत लहर की स्थिति लौट आई है और मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अनुमान जताया है। मौसम कार्यालय ने कहा कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले दो दिनों में ठंड की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है।
मंद हवाओं और सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में सतह के पास उच्च नमी के कारण वर्ष के इस समय कोहरा छाया रहना सामान्य बात है क्योंकि कड़ाके की ठंड की स्थिति में नमी संघनित होकर हवा में तरल बूंदों का निर्माण करती है जो कुहासे का रूप ले लेती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
इसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तरी भागों में मंगलवार तक शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले हफ्ते शीत लहर की स्थिति से थोड़ी राहत मिली थी।