क्रिकेटर सूर्यकुमार, कुलदीप और वाशिंगटन सुंदर पहुंचे उज्जैन के महाकाल दरबार - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

खेल/क्रिकेट

क्रिकेटर सूर्यकुमार, कुलदीप और वाशिंगटन सुंदर पहुंचे उज्जैन के महाकाल दरबार

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के दरबार में भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव एवं वाशिंगटन सुंदर के साथ भारतीय क्रिकेट टीम का स्टाफ भी बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती में शामिल हुआ। जिन्होंने विधिविधान के साथ बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए दिखाई दिए। सूर्यकुमार यादव ने सांसद अनिल फिरोजिया से अलौकिक शृंगार के बारे में जानकारी हासिल की।

तड़के सुबह भस्म आरती में हुए शामिल
भारतीय टीम के सुपर स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती में शामिल होने का सौभाग्य पाकर में धन्य हो गया। साथ ही कहा कि बाबा महाकाल से मैंने बहुत सारी मनोकामनाएं मांगी हैं। साथी बाबा महाकाल से यह भी कहा है कि मेरे प्रिय दोस्त और क्रिकेटर साथी ऋषभ पंत जल्द ही स्वस्थ हो और हमको मेहनत और लगन से अपने काम को करें और देश का नाम रोशन करें। यही बाबा महाकाल से प्रार्थना की है।