ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क...
उज्जैन। शहर के गढ़कालिका क्षेत्र स्थित भर्तृहरि गुफा मार्ग पर रविवार को...
India’s socio-cultural landscape is vast, layered, and deeply diverse. Yet within this...
अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) की बोर्ड बैठक आज वीडियो...

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अदाणी मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा कि ‘मैं सरकार के बारे में काफी समय से बोल रहा हूं कि ‘हम दो, हमारे दो’। सरकार डरी हुई है कि संसद में अदाणी जी पर चर्चा न हो जाए। सरकार को इस पर चर्चा करानी चाहिए। आप लोग कारण जानते ही हैं कि इस पर चर्चा क्यों न हो। मैं 2-3 साल से यह मुद्दा उठा रहा हूं।’
कांग्रेस नेता ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो और सब साफ हो। लाखों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। हिंदुस्तान के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जो कब्ज़ा किया गया है उसकी जांच हो और अडाणी जी के पीछे कौन सी शक्ति है वह भी देश को पता चले।