कियारा और सिद्धार्थ की वेडिंग रिसेप्शन पर रुमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर आए साथ नजर, फोटो वायरल - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

बॉलीवुड

कियारा और सिद्धार्थ की वेडिंग रिसेप्शन पर रुमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर आए साथ नजर, फोटो वायरल

Ananya Pandey and Aditya Roy Kapur: अनन्या पांडे और आदित्य राय कपूर को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के रिसेप्शन पर साथ देखा गया। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने मुंबई में रविवार की रात को एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया था। इस अवसर पर बॉलीवुड के कई कलाकार उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर अब उनके वेडिंग रिसेप्शन की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।

आदित्य राय कपूर को अनन्या पांडे के साथ देखा जा सकता है

एक तस्वीर में आदित्य राय कपूर को अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे के साथ देखा जा सकता है। मनीष मल्होत्रा ने सोमवार को एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्हें आदित्य राय कपूर और अनन्या पांडे के साथ बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में उनके अलावा और भी कई लोग हैं। इनमें करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कृति सेनन और कियारा आडवाणी शामिल है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘मस्त फैबुलस नाइट।’ इस रिसेप्शन में करीना कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, नीतू कपूर, काजोल, अजय देवगन जैसे कई कलाकारों ने भाग लिया था।