Realme के 'Coca-Cola' फोन की सेल भारत में शुरू, जानें खासियत और कीमत - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

टेक्नोलॉजी

Realme के ‘Coca-Cola’ फोन की सेल भारत में शुरू, जानें खासियत और कीमत

Realme 10 Pro Coca-Cola Edition को आज बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है. फोन को कई चैनल्स के जरिए बेचा जा रहा है. इस स्मार्टफोन को फ्लैश सेल मॉडल के तहत पेश किया जा रहा है. यहां पर आपको इस फोन की पूरी डिटेल्स बता रहे हैं.

Realme ने Realme 10 Pro Coca-Cola Edition फोन पिछले हफ्ते पेश किया था. अब इसको बिक्री के लिए पेश किया गया है. Realme 10 Pro कोका-कोला एडिशन फोन को आज यानी 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है.
कस्टमर्स इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट या ऑथोराइज्ड ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं. इसकी कीमत कंपनी ने 20,999 रुपये रखी है. Realme ने घोषणा की है कि इस फोन के केवल 1000 यूनिट्स को ही बेचा जाएगा.