Team India Women's T20 World Cup 2023: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, अब वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com

स्व. अटल जी की स्मृतियां मध्यप्रदेश की माटी में आज भी जीवंत हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर...

युवाओं को बनाएंगे उद्योगपति, ताकि वे नौकरी देने वाले बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में युवाओं से किया संवाद...

ads

खेल/क्रिकेट

Team India Women’s T20 World Cup 2023: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, अब वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप 2023 सीजन में इंग्लैंड के खिलाफ 114 रनों से हारकर पाकिस्तान टीम बाहर हो चुकी है. जबकि इस नतीजे के बाद भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना तय हो गया है. जानिए भारतीय महिला टीम का यह बड़ा मैच कब और कहां खेला जाएगा…

Team India Women’s T20 World Cup 2023: आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप 2023 सीजन के लिए भारत समेत 3 टीमों ने सेमीफाइनल में एंट्री कर लिया है. ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने टॉप पर और भारतीय टीम ने दूसरे नंबर पर रहते हुए क्वालिफाई किया है. जबकि ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया ने टॉप पर रहते हुए जगह बनाई है. दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीकी टीम ने एंट्री की है.

पाकिस्तान की हार के साथ ही भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तय हो गया है. यह जंग 23 फरवरी को केपटाउन में होगी. पाकिस्तान को उसके आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने 114 रनों से करारी शिकस्त दी है.

चौथी टीम के लिए तीन टीमों के बीच जंग

ग्रुप-2 से दूसरी टीम के लिए न्यूजीलैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच जंग थी. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला गया. इस मैच में अफ्रीकी टीम 10 विकेट से जीत दर्ज कर 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है.

इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के भी बराबर 4-4 पॉइंट्स थे. मगर बेहतर नेट रनरेट के साथ साउथ अफ्रीकी टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. अब साउथ अफ्रीकी टीम का सेमीफाइनल में मुकाबला ग्रुप-2 की टॉपर इंग्लैंड टीम से 24 फरवरी को होगा.

पहला सेमीफाइनल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया   –   23 फरवरी  –   केपटाउन

दूसरा सेमीफाइनल

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका   –   24 फरवरी  –   केपटाउन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया कमजोर

यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड देखा जाए तो भारतीय टीम का पलड़ा कमजोर नजर आ रहा है. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच मुकाबलों में कंगारू टीम ने ही 4 बार बाजी मारी है. जबकि एक मुकाबले में ही भारतीय टीम को जीत मिली. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले तीन मैच लगातार गंवाए हैं. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस बार भी दबाव में नजर आ सकती है.

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे.

रिजर्व प्लेयर: एस. मेघना, स्नेह राणा और मेघना सिंह.