इंदौर से ग्वालियर जा रही बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी, दो की मौत, 12 घायल - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

इंदौर

इंदौर से ग्वालियर जा रही बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी, दो की मौत, 12 घायल

गुना के पास इंदौर से ग्वालियर जा रही बस सड़क हादसे का शिकार हो गयी। म्याना के पास गाड़ी सवारी को उतार रही थी। सवारियों को उतारकर बस जैसे ही आगे बढ़ी, पीछे से आ रहे ट्रक ने आगे जा रही बस को टक्कर मार दी। घटना सुबह 5:15 बजे के आसपास की बताई जा रही है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

हादसे में एक महिला सहित गुना निवासी उदय सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। इनमें से एक की हालात गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला शिवपुरी जिले के नरवर की बताई जा रही है। हादसे में बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। शवों को पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया गया है।