भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा - Samacharline.com

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी

साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र...

वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत

मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को...

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण...

खेल/क्रिकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए इसलिए भी अहम है, क्योंकि साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप का है और भारत में ही यह टूर्नामेंट होना है। दोनों टीमें लगभग 3 साल बाद मिल रही है। आखिरी बार 2 दिसंबर 2020 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबला खेला गया था।

सीरीज के आगाज के साथ ही अब कई रिकॉर्ड भी दांव पर लगे हैं। शुभमन गिल के साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में हजार रन पूरे होने से ले कर, रोहित-विराट के शतक तक, इस स्टोरी में हम जानेंगे कि टीम इंडिया और उसके खिलाड़ी कौन से नए रिकॉर्ड तोड़ सकते है..रोहित शर्मा और विराट कोहली तोड़ सकते है सचिन के शतक का रिकॉर्ड टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में सचिन के नाम वनडे में सबसे ज्यादा शतक हैं। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक कुल 9 शतक जड़े हैं। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम 8-8 शतक हैं। तीन वनडे में से रोहित पहला वनडे नहीं खेलेंगे। हालांकि, अगले दो वनडे में उनके पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का पूरा चांस है।