लोकायुक्त कार्यवाही : मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के मक्सी कार्यालय में पदस्थ टाइम कीपर आर एस राठौर 25000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा - Samacharline.com

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले—₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, पूरा डेटा सार्वजनिक

छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल...

संवैधानिक मर्यादा और जनसंवेदना के नए प्रतिमान गढ़ेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन?

प्रकाश त्रिवेदी उत्तराखंड के राज्यपाल के...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास, खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार किए वितरित, युवाओं से खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, क्रिटिकल केयर ब्लॉक,...

उज्जैनदेश

लोकायुक्त कार्यवाही : मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के मक्सी कार्यालय में पदस्थ टाइम कीपर आर एस राठौर 25000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के मक्सी कार्यालय में पदस्थ टाइम कीपर आर एस राठौर ₹25000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया- आवेदक श्री सुशील सेठी निवासी इंदौर द्वारा दिनांक 24. 3 .23 को प्रातः पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त संगठन उज्जैन संभाग श्री अनिल विश्वकर्मा को आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की कि मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के मक्सी कार्यालय में पदस्थ टाइम कीपर श्री आर एस राठौड़ द्वारा उन्हें उद्योग हेतु आवंटित प्लॉट बेचने मैं अड़चन पहुंचाई जा रही है. उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा अपनी पत्नी के नाम वर्ष 2020 में 11000 वर्ग फिट का प्लाट क्रमांक 80 उद्योग लगाने हेतु आवंटित कराया था .कोविड-19 के कारण उद्योग नहीं लगा पाया तो उसे बेचने का प्लान किया. प्लॉट का अतिक्रमण हटाने एवं आवंटन निरस्त करने संबंधी नोटिस को फाइल कराने एवं प्लाट बिक्री में कोई बाधा नहीं पहुंचाने के लिए ₹50000 की मांग टाइम कीपर राठौर द्वारा की जा रही है .इस पर से गोपनीय रूप से सत्यापन कराया गया. आवेदक को और बातचीत करने मक्सी भेजा गया तो बातचीत में राठौर 25000 अभी एवं बाकी राशि बाद में लेने को सहमत हो गया. टाइम कीपर राठौर द्वारा शाम 7:30 बजे इंदौर रोड स्थित व्यंकटेश धर्म कांटे पर रिश्वत की राशि लेकर आवेदक को बुलाया तो वहां पर तैनात लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने टाइमकीपर राठौर को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. धर्म कांटे कांटे पर ही आगे की कार्यवाही की जा रही है.