गैंगस्टर अतीक अहमद के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट:लिखा कभी खुले शेर का शिकार करना, तुम्हारी नस्लें तबाह हो जाएंगी, आरोपी गिरफ्तार - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

उज्जैनमध्य प्रदेश

गैंगस्टर अतीक अहमद के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट:लिखा कभी खुले शेर का शिकार करना, तुम्हारी नस्लें तबाह हो जाएंगी, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसा ही विवादित कमेंट करना उज्जैन के दो युवको को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उनको शांति भंग करने के आरोप में एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

प्रयागराज में हुए अतीक अहमद हत्याकांड के बाद मध्यप्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने और शांति भंग करने वालों पर नजर रख रही है। घट्टिया क्षेत्र के पान बिहार चौकी के ग्राम लखाहेडा में रहने वाले नौशाद ने अतीक अहमद के समर्थन में अपने वाहट्स एप स्टेटस पर एक विवादित भड़काऊ पोस्ट पर वायरल किया। जिसमें उसने लिखा कि “पिंजरे में बंद शेर का शिकार किया है, कभी खुले शेर का शिकार करना, तुम्हारी नस्लें तक तबाह हो जाएंगी”

इधर घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुलिया में रहने वाले फैजान ने भी अतीक अहमद का फोटो फेसबुक पर डालकर लिखा था कि खतरा है शहर में बुजदिलो से, दिलेर को धोखे से काट लेते है कुत्ते भी शेर को जिसके बाद इसे वायरल कर दिया था। सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने के बाद पान बिहार चौकी और घट्टिया पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने कहा कि टीम लगातार इस तरह के भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर नजर बनाए है। जो भी इस तरह के विवादित पोस्ट डालेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नौशाद ने डाली पोस्ट