बस नदी में गिरी; 7 बच्चों समेत 24 की मौत:MP के खरगोन में 50 फीट ऊंचे पुल की रेलिंग तोड़ी; SDM बोले- ड्राइवर को झपकी आई होगी - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
देशमध्य प्रदेशहोम

बस नदी में गिरी; 7 बच्चों समेत 24 की मौत:MP के खरगोन में 50 फीट ऊंचे पुल की रेलिंग तोड़ी; SDM बोले- ड्राइवर को झपकी आई होगी

मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार सुबह एक निजी बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिर गई। हादसे में 24 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 7 बच्चे, 8 महिलाएं और 9 पुरुष हैं। बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। नदी सूखी हुई थी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। 30 से अधिक घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। 7 घायलों को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने खरगोन आरटीओ बरखा गौड़ को सस्पेंड कर दिया है।

डोंगरगांव के रहने वाले राज पाटीदार ने बताया, ‘मां शारदा ट्रैवल्स की इस बस में 50 से 60 लोग सवार थे। हादसा साढ़े 8 से 9 बजे के बीच हुआ। पुलिस-प्रशासन से पहले डोंगरगांव और लोनारा के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हमने बस के कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को अपनी गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया।’ ग्रामीणों ने बताया कि गांव से 5 मिनट पहले ही बस निकली थी।

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बस का रजिस्ट्रेशन और फिटनेस सर्टीफिकेट निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही एक और आदेश जारी किया है कि लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर अनिवार्य रहेंगे।

बस में 50 से अधिक लोग सवार थे

IG राकेश गुप्ता ने बताया कि बस खरगोन के बेजापुर से इंदौर की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। बस में 50 से अधिक यात्री थे। नदी सूखी होने के कारण अधिकतर यात्रियों को चोटें लगी हैं। 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

खरगोन के बेजापुर से इंदौर जा रही बस पुल की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे बोराड़ नदी में गिर गई।

आरटीओ बरखा गौड़ निलंबित

प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने हादसे में 24 लोगों की जान जाने की पुष्टि की है। वे हादसे में घायल लोगों का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजन से मुलाकात के बाद उचित उपचार का आश्वासन दिया। यहां मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री ने कहा कि इस हादसे में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरटीओ बरखा गौड़ को निलंबित करने का आदेश भी जारी किया। साथ ही बसों में हो रही ओवर लोडिंग पर कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर और एसपी को दिए।

हादसे की तस्वीरें…

घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन से पहले आसपास के ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन से पहले आसपास के ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
ग्रामीणों ने घायलों को अपनी गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया।
ग्रामीणों ने घायलों को अपनी गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में 15 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
हादसे में 15 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
हादसे में बस की सीटें उखड़ गईं।
हादसे में बस की सीटें उखड़ गईं।
हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कब-क्या हुआ…

  • बस बेजापुर से इंदौर के लिए सुबह 6.30 बजे रवाना हुई। इसे 11.30 बजे इंदौर पहुंचना था।
  • 50-60 यात्रियों को लेकर बस सुबह 8.30 बजे ग्राम डोंगरगांव और दसंगा पहुंची।
  • बस सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई।
  • डोंगरगांव और लोनारा के ग्रामीण पुलिस से पहले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
  • सुबह 9:00 बजे से घायलों का जिला अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया।

मृतकों के नाम

मृतक उम्र निवासी
विवेक पिता प्रेमचंद पाटीदार 23 गंधावड, ऊन, खरगोन
ओम पिता दिनेश 11 माह घेघांवा, ऊन, खरगोन
दुर्गेश पिता सजन सिंह 20 मोटापुरा, ऊन, खरगोन
मुस्कान पिता कालू 14 देवगुराडिया, इंदौर
संजय पिता पंडरी 30 सुरपाला, ऊन, खरगोन
दिव्या पति रमेशचंद्र वर्मा धरमपुरी, धार
धन्नालाल चंपालाल 60 लोनारा, मेनगांव, खरगोन
संतोष पिता गंगाधर बारचे 45 छालपा, मेनगांव, खरगोन
सविता बाई पति भगवान वर्मा 65 मदरया, ठीकरी, बड़वानी
रामकुंवर पति दुलीचंद मानकर 60 लोनारा, ऊन, खरगोन
आंचल पिता सुंदरलाल वास्कले 18 घटवा, ठीकरी, बड़वानी
लक्ष्मीबाई पति महेश वास्कले 22 घटवा, ठीकरी, बड़वानी
मंगती बाई पति मंशाराम वास्कले 70 घटवा, ठीकरी, बड़वानी
कान्हा पिता संतोष पाटीदार 13 पीपरी, ऊन, खरगोन
सुमित पिता कमल 13 पैरखड़, मनावर, धार
अर्जुन भुवानसिंह 23 पैरखड़, मनावर, धार
वर्षा लखन 25 जलगुन, बड़वानी
परी लखन 18 माह जलगुन, बड़वानी
अनिता प्रभुलाल 38 धरमपुरी, धार
पिंकी कालू 38 जरवाहा, ठीकरी, बड़वानी
बीना बाई मांगी लाल 65 सुखरामपुरा, ठीकरी, बड़वानी
प्रियांशी लखन 1 जलगोर, राजपुर
लीलू बुध्या 70 पीपरी, ऊन, खरगोन
सुखदेव बुध्या 40 पीपरी, ऊन, खरगोन
ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंचने से पहले रेस्क्यू शुरू कर दिया था।
ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंचने से पहले रेस्क्यू शुरू कर दिया था।

पीएम मोदी बोले- प्रशासन मदद में जुटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खरगोन हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजन को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।

मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। मध्यप्रदेश सरकार ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया।

कमलनाथ बोले- घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा- ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। राहत और बचाव दल को अपने अभियान में शीघ्र सफलता मिले, ऐसी प्रार्थना है।

परिवहन मंत्री बोले- न तो बस स्पीड में थी, न ओवरलोड

खरगोन हादसे पर परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि संकरा पुल होने की वजह से बस की स्पीड तेज नहीं थी। जांच में बस की फिटनेस सही पाई गई है। बस में क्षमता से ज्यादा यात्री नहीं थे। हादसे की वजह ड्राइवर को नींद लगना हो सकती है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, कार्रवाई की जाएगी।