भिंड में मकान में विस्फोट, 3 बच्चों की मौत:तेज धमाके से उड़ी घर की छत; पति-पत्नी, दो महिलाएं झुलसीं - Samacharline.com

विद्यार्थियों को शिक्षित करने से अधिक उन्हें दीक्षित करने की आवश्यकता है – राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज, ‘कर्मयोगी श्री कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ स्मृति सम्मान 2026’ में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के चार कर्मयोगियों का हुआ सम्मान

उज्जैन। समाज को दिशा देने का...

प्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी होने पर विभिन्न व्यापारी संघों ने आभार जताकर किया अभिनन्दन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार...

देशमध्य प्रदेशहोम

भिंड में मकान में विस्फोट, 3 बच्चों की मौत:तेज धमाके से उड़ी घर की छत; पति-पत्नी, दो महिलाएं झुलसीं

भिंड में शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे एक मकान में विस्फोट होने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना गोरमी थाना इलाके के दले का पुरा की है। धमाके के बाद मकान में आग लग गई। इसकी चपेट में बच्चे, दंपती और दो महिलाएं आ गईं। घायलों को गोरमी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।

भिंड SP मनीष खत्री ने बताया कि हादसे में कार्तिक (6) पिता अरविंद कडेरे, उसकी बहन भावना (7) और परी (4) पिता नंदू कडेरे की जान चली गई। अखिलेश कडेरे (50) पुत्र रुस्तम, उसकी पत्नी विमला (45), मीरा कडेरे (30) पत्नी अरविंद कडेरे और पूजा कडेरे पत्नी नंदू कडेरे घायल हैं। पूजा खिल्लाह वराह की रहने वाली है।

धमाका इतना तेज था कि घर की छत उड़ गई। खिड़की-दरवाजे टूट गए। दीवारें काली पड़ गईं।

फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया

पुलिस मौके पर है। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि घर की छत उड़ गई। जिस कमरे में बच्चे सो रहे थे, उसमें छोटी सी किराना दुकान थी। फिलहाल यह पता किया जा रहा है कि धमाका किस वजह से हुआ। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।