इंदौर के सेंट्रल मॉल में लगी आग, फिल्म का शो बंद कर दर्शकों को निकाला - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर के सेंट्रल मॉल में लगी आग, फिल्म का शो बंद कर दर्शकों को निकाला

सार

सेंट्रल मॉल में बुधवार सुबह आग लग गई। मॉल में जिस वक्त आग लगी तब मल्टीप्लेक्स में फिल्म के शो चल रहे थे। शो बंद कर सभी दर्शकों को मॉल से बाहर निकाला गया। धुंए पर काबू पाने के लिए बड़े-बड़े पंखे लगाए गए।

विस्तार

इंदौर के आरएनटी मार्ग स्थित सेंट्रल मॉल में बुधवार सुबह आग लग गई। मॉल के बेसमेंट में कपड़े की दुकान से आग लगना शुरू हुई थी। मॉल के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझा दी लेकिन पूरे मॉल में धुआं भर गया।
मॉल में जिस वक्त आग लगी तब मल्टीप्लेक्स में फिल्म के शो चल रहे थे। शो बंद कर सभी दर्शकों को मॉल से बाहर निकाला गया। धुंए पर काबू पाने के लिए बड़े-बड़े पंखे लगाए गए। मॉल के शो रूम में आए कर्मचरियों को भी बाहर किया गया। फायर ब्रिगेड के अनुसार आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।

पहले भी लग चुकी है मॉल में आग
इंदौर के ट्रेजर आइलैंड मॉल में पांच साल पहले आग लग गई थी। आग बेसमेंट वाले हिस्से में लगी थी। तब समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया गया था।