यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

अधिकमास होने से 60 दिन का श्रावण मास रहेगा और देशभर से लाखों श्रद्धालु महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आयेंगें। खुशी की बात यह है लाखों श्रद्धालु भगवान महाकाल की दिव्य भस्मारती के निःशुल्क दर्शन भी कर सकेंगे।
मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि समिति श्रावण के अधिकमास और भादौ मास में भी चलित भस्मारती दर्शन व्यवस्था को जारी रखेगी। इसे बंद नहीं किया जाएगा। क्योंकि श्रावण के अधिकमास में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। सभी को एक स्थान पर बैठाकर आरती दर्शन कराना संभव नहीं होगा। इसलिए चलित दर्शन जारी रखेंगे। जितने लोगों को अनुमति मिल जाएगी वे बैठकर आरती देखेंगे तथा शेष बड़ी संख्या में श्रद्धालु चलित दर्शन का लाभ भी ले सकेंगे। इसके लिए श्रद्धालु को मंदिर समिति से पूर्व से अनुमति लेने की भी जरूरत नहीं होगी। यह निर्णय मंदिर प्रबंध समिति ने हाल ही में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया।