साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी
साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र...
मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को...
यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण...

‘ट्विटर’ अब अपने ‘लोगो’ के लिए प्रसिद्ध नीली चिड़िया की जगह अंग्रेजी के अक्षर ‘एक्स’ (X) का इस्तेमाल करेगा। उद्योगपति एलन मस्क ने रविवार देर रात ट्वीट करके बताया कि वह ‘ट्विटर’ के लोगो में बदलाव सोमवार को ही करना चाहते हैं। मस्क ने पिछले साल 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। उसके बाद उन्होंने साइट में कई बदलाव किए हैं।
मस्क ने लिखा, ‘‘और जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और सभी चिड़ियां को अलविदा कह देंगे।’’विपणन सलाहकार कंपनी ‘मेटाफोर्स’ के सह-संस्थापक एलन एडम्सन ने कहा कि ‘एक्स’ से जुड़े मस्क के पुराने इतिहास को देखते हुए यह बदलाव आश्चर्यजनक नहीं है।
टेस्ला के सीईओ मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में ट्वीट किया था, ‘‘ट्विटर को खरीदना सभी सेवाएं मुहैया कराने वाली ‘एक्स’ ऐप की दिशा में उठाया गया कदम है।’’मस्क की रॉकेट कंपनी ‘स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्प’ को आमतौर पर ‘स्पेसएक्स’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 1999 में ‘एक्स डॉट कॉम’ नामक एक स्टार्टअप की स्थापना की थी, जो एक ऑनलाइन वित्तीय सेवा कंपनी है।