राजस्थान : नगर पालिकाओं में 86 सड़कों का होगा निर्माण, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी - Samacharline.com
अन्य प्रदेशराजनीतीहोम

राजस्थान : नगर पालिकाओं में 86 सड़कों का होगा निर्माण, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी

राजस्थान सरकार प्रदेश में सड़क तंत्र को अधिक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन नगरपालिकाओं में 86 सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए 21.34 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।
इसमें लालसोट नगर पालिका में 6 करोड़ रुपए की लागत से 9 हजार 105 मीटर लम्बाई की 32 सड़कों, मण्डावरी नगर पालिका में लगभग 7.78 करोड़ रुपए लागत से 10 हजार 110 मीटर लम्बाई की 25 सड़कों तथा रामगढ़ पचवारा नगर पालिका में लगभग 7.56 करोड़ रुपए की लागत से 10 हजार 950 मीटर लम्बाई की 29 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस प्रकार लगभग 21.34 करोड़ रुपए की लागत से 86 सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस सम्बन्ध में घोषणा की गई थी। इस मंजूरी से प्रदेश में सड़कों का सुदृढ़ीकरण होगा।
Page 7MP Achievement Digital AD_300X250