उज्जैन : नागपंचमी पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में पट खुले, विधि विधान से किया पूजन - Samacharline.com
उज्जैनधर्मं/ज्योतिषमध्य प्रदेशहोम

उज्जैन : नागपंचमी पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में पट खुले, विधि विधान से किया पूजन

उज्जैन। साल में एक बार नागपंचमी के अवसर पर खुलने वाले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट रात्रि 12 बजे शुभ मुहूर्त में खोले गए। मंदिर के पट खुलने के बाद सर्वप्रथम पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीतगिरी महाराज ने विधि-विधान से श्री नागचंद्रेश्वर भगवान का पूजन अर्चन किया।

श्री नागचंद्रेश्वर की प्रतिमा के पूजन के पश्चात श्री नागचंद्रेश्वर के शिवलिंग का पूजन और अभिषेक किया गया।

पूजन अर्चन के बाद भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए।

साल में एक बार खुलने वाले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए 20 अगस्त की शाम से ही कतार में लगकर श्रद्धालु पट खुलने का इंतजार कर रहे थे।

Page 1MP Achievement Digital AD_300X250