मध्यप्रदेश : विधायक सचिन बिरला ने कांग्रेस को कहा अलविदा, मुख्यमंत्री शिवराज के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

मध्य प्रदेशराजनीतीहोम

मध्यप्रदेश : विधायक सचिन बिरला ने कांग्रेस को कहा अलविदा, मुख्यमंत्री शिवराज के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

मध्यप्रदेश विधासभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस चुनावी प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। साथ ही दल बदलने की राजनीति भी जारी है। खरगोन के बड़वाह विधानसभा से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलवाई। हालांकि सचिन ने अक्टूबर 2021 में हुए उपचुनाव के दौरान ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का ऐलान किया था।

रविवार को पार्टी कार्यालय में सचिन बिरला ने औपचारिकता पूरी करते हुए भाजपा की सदस्यता ली। सचिन बिड़ला ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हितेंद्र सिंह सोलंकी को 30 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

बीजेपी में शामिल हुए सचिन बिरला ने पार्टी की सदस्यता लेने के बाद कहा कि मैं दो साल से बीजेपी का काम कर रहा था, आज मैंने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ले ली है। साथ ही जब उनसे चुनाव लड़ने के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा टिकट देना न  देना पार्टी का निर्णय है। आगे पार्टी जो जिमेदारी और काम देगी उसे करूंगा।