विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 144 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया - Samacharline.com

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि

किसानों की आय बढ़ाने और खेती...

अर्धकुंभ मेला-2027 के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का किया आभार व्यक्त

हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेला-2027 के...

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर

कंपनी को रेवेन्यू मॉडल, रोजगार सृजन,...

मध्य प्रदेशराजनीतीहोम

विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 144 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची आज नवरात्र के पहले दिन जारी कर दी है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 144 जबकि छत्तीसगढ़ में 30 और तेलंगाना के लिए 55 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।

बीजेपी ने 136 उम्मीदवारों का किया है ऐलान

मध्यप्रदेश में जहां बीजेपी 136 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है, वहीं कांग्रेस ने पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

लिस्ट के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी वर्तमान सीट छिंदवाड़ा से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी अपनी लहार विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। इस सीट से वह 1990 से 2018 तक लगातार 7 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। लिस्ट में कुछ नए चेहरे- दतिया से अवधेश नायक, बिजावर से चरण सिंह यादव, बमोरी से ऋषि अग्रवाल, मेहगांव से राहुल भदोरिया हैं। इसके अलावा केपी सिंह जो अब तक पिछोर से विधायक रहे हैं वह इस बार शिवपुरी से उम्मीदवार बनाए गए हैं।