भाजपा के स्टार प्रचारकों का ताबड़तोड़ दौरा, अब 8 नवंबर को स्मृति ईरानी आएंगी उमरिया - Samacharline.com

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि

किसानों की आय बढ़ाने और खेती...

अर्धकुंभ मेला-2027 के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का किया आभार व्यक्त

हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेला-2027 के...

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर

कंपनी को रेवेन्यू मॉडल, रोजगार सृजन,...

मध्य प्रदेशराजनीती

भाजपा के स्टार प्रचारकों का ताबड़तोड़ दौरा, अब 8 नवंबर को स्मृति ईरानी आएंगी उमरिया

सार

विधानसभा चुनाव इन दिनों चरम पर है। जिसको लेकर भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी हो गई है। जिनमें से स्टार प्रचारक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भी नाम है। बताया जा रहा है कि 8 नवंबर को स्मृति ईरानी उमरिया आने वाली है।

विस्तार

उमरिया जिले में लगातार कई मुख्यमंत्री दौरा कर रहे हैं तो वहीं भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन भी आज 6 नवंबर को उमरिया जिले की दोनों विधानसभा सीटों में दौरा करने वाले हैं। इसी के साथ ही साथ भाजपा के चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जिले की दोनों विधानसभा में 8 नवंबर यानि बुधवार को पहुंच रही हैं। जहां दोनों विधानसभा बांधवगढ़ और मानपुर में वे आम सभा को संबोधित करने वाली हैं। बता दें कि विजराघवगढ़ के बिरौली में वह दोपहर को पहुंचेंगी और वहां भी आमसभा को संबोधित करेंगी।

भाजपा का लगातार प्रचार-प्रसारगौरतलब है कि उमरिया जिले में इस बार राजनीति आसान नहीं है। भाजपा अपने स्टार प्रचारक लगातार उमरिया जिले में उतार रहे हैं। इसकी वजह से पूरी तरह से राजनीति में परिवर्तन आता हुआ नजर आ रहा है। भाजपा यह चाहती है कि उमरिया जिले के दोनों विधानसभा सीट बीजेपी की झोली में फिर से जाएं, लेकिन इस बार ऐसा हो पाएगा या नहीं यह तो जनता तय करेगी।