मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद
विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440...

मध्य प्रदेश की राज्यसभा की पांच सीटें अप्रैल 2024 में खाली हो रही है। भारत चुनाव आयोग ने प्रदेश की पांच समेत देशभर की 56 सीटों पर चुनाव के लिए तारीख का एलान कर दिया है। राज्यसभा के चुनाव 27 फरवरी को होंगे। इसी दिन मतगणना भी होगी। विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस का गणित गड़बड़ा गया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 163 और कांग्रेस को 66 सीटें मिली है। पिछली बार से कांग्रेस की सीटें कम हुई है। जिसका सीधा असर राज्यसभा चुनाव पर दिखेगा। जिस दल की संख्या विधानसभा में अधिक होगी, उसके उतने उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे।