नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 2024 के सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। आईपीएल को टाइटल स्पॉन्सर मिल चुका है और अब अन्य स्पॉन्सर जोड़ने के लिए बीसीसीआई ने आईपीएल के ऑफिशियल पार्टनर राइट्स के लिए कोटेशन के लिए अनुरोध जारी करने की घोषणा की है। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल टूर्नामेंट के लिए ऑफिशियल पार्टनर राइट्स प्राप्त करने के लिए प्रतिष्ठित संस्थाओं से बोली लगवाएगी।
आईपीएल का ऑफिशियल पार्टनर बनने के लिए टेंडर प्रोसेस में शामिल होने के लिए अगर आपको डिटेल्ड टर्म्स एंड कंडीशन चाहिए तो इसके लिए 5 लाख रुपये (18 प्रतिशत जीएसटी अलग से) खर्च करने होंगे। कोटेशन के लिए अनुरोध पत्र आपको 5 लाख 90 हजार रुपये में मिलेगा, जिसमें सारी जानकारी आपको बोर्ड मुहैया कराएगा कि कहां आपकी ब्रांड को प्लेस किया जाएगा। 19 फरवरी तक आप आरएफक्यू डॉक्यूमेंट्स को खरीद सकते हैं।
इच्छुक पार्टियों से बीसीसीआई ने अनुरोध किया है कि वे अनुबंध ए में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आरएफक्यू की खरीद के लिए किए गए भुगतान का विवरण rfq@bcci.tv पर ईमेल करें। बीसीसीआई ने जो फीस रखी है, उसे किसी भी कीमत पर रिफंड नहीं किया जाएगा। बीसीसीआई के पास अधिकार है कि वे बिडिंग प्रोसेस को कैंसिल कर सकती है या रोक सकती है।
आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की उम्मीद है, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मई के आखिर में आयोजित हो सकता है। मुख्य प्रायोजक की बात करें तो टाटा ने राइट्स खरीदे हैं। आईपीएल 2024 से पहले वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल का आयोजन होगा।