नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी बनी हैं। वह 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। राधा रतूड़ी देहरादून, टिहरी आदि जिलों में जिलाधिाकरी के पद पर भी रह चुकीं हैं।
राधा रतूड़ी की गिनती ईमानदार अफसरों में होती है। मुख्य सचिव की जिम्मेदारी देख रहे डॉ. एसएस संधू का सेवा विस्तार 31 जनवरी को खत्म हो रहा है। चर्चाएं थीं कि डॉ. संधू को एक बार फिर 6 महीने का सेवा विस्तार मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रतूड़ी फिलहाल अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। राधा उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पत्नी हैं।
केंद्र में प्रतिनियुक्ति में कार्यरत 1988 बैच के आइएएस डॉ. एसएस संधु ने बीते वर्ष उत्तराखंड के मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। तकरीबन सालभर इस पद पर काम करने के बाद उनके दोबारा केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चाएं तेज हो गईं थीं। संधु अपनी कार्यप्रणाली के कारण केंद्र की मोदी सरकार में भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।