वीरेंद्र सहवाग जल्द ही मैदान पर अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे, 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा IVPL - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

देशहोम

वीरेंद्र सहवाग जल्द ही मैदान पर अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे, 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा IVPL

तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, सहवाग एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर अपनी वापसी करने जा रहे हैं। जी हां, वीरेंद्र सहवाग जल्द ही मैदान पर अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। सिर्फ यही नहीं, बल्लेबाजी के साथ-साथ वे टीम की कप्तानी भी करते हुए दिखेंगे।

IVPL में करेंगे शिरकत

फैंस अपने चहीते खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग को इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) में क्रिकेट खेलते हुए देखेंगे। सहवाग बतौर कप्तान मुंबई चैंपियंस की कमान संभालेंगे। दरअसल, इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 23 फरवरी 2024 से शुरू होने जा रहा है। ये सीजन देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से शुरू होगा। इस लीग में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। इस लीग के मैच 23 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च 2024 तक खेले जाएंगे।

सहवाग ने खुद अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि लीग के शुरू होने से पहले कहा कि, ‘मैं इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं मुंबई चैंपियंस के लिए खेलूंगा। तो आइए मुंबई चैंपियंस को सपोर्ट करें और देहरादून में आप सब मुझसे मिलें।’

सहवाग की इस गुड न्यूज के बाद सभी फैंस बेसब्री से इस लीग का इंतजार कर रहे हैं। सहवाग ने अपने कट शॉट और ड्राइव से फैंस को अपना दिवाना बनाया था। अब उनके ये सभी शॉट्स फैंस इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग में फिर से देख पाएंगे।