खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने...
यूपी से एक हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आ रही है। बता दें, कि सुल्तानपुर में दिल को दहला देनी वाली घटना हुई है। जहां एक फेमस सिंगर व एक्ट्रेस विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई।
दरअसल, आज सीताकुंड स्थित मोहल्ले में गायिका एवं अभिनेत्री विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत का शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटकता पाया गया। वहीं कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। बेटी की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं मृतका की मां सुमित्रा सिंह का ऐसा कहा है कि हम सभी लेटे हुए थे, हमें घटना का पता नहीं चला। पहले दरवाजा बंद था। उसके बाद दरवाजा खोलकर चिपका दी और लाइट जल रही थी। हम कमरे की तरफ 3 बार गए पर दरवाजा खोलकर नहीं देखा। आखिर में जब लौटे तो हमने खिड़की से देखा तो वो खड़ी दिखी। फिर हम दरवाजे पर टक्कर मारे तो देखे बिटिया हमारी लटकी थी। हम अपने पति को बुलाए और बेटों को बुलाए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बेटी से कोई ऐसी बात नहीं थी, जिसकी वजह से ऐसा कुछ होता
हालांकि इस पूरी घटना पर कोतवाली नगर प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला सुसाइड का ही लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।