संघ के संगठनात्मक बदलाव : शताब्दी के अनुभव से भविष्य की नई संरचना की ओर
-प्रकाश त्रिवेदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)...
-प्रकाश त्रिवेदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने...

गूगल ने भारत में 10 भारतीय ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अपने प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया है. जिसमें Shaadi.com, Naukri.com, Bharat Matrimony, 99 acres जैसे कई लोकप्रिय ऐप्स के नाम शामिल हैं. सर्च इंजन Google कंपनी का कहना है कि इन ऐप्स के डेवलपर्स ने उसकी गाइडलाइंस को नहीं माना है, इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि Google ने Play Store की पेमेंट पॉलिसी को अपडेट किया है. वहीं इन 10 भारतीय कंपनियों ने प्ले स्टोर की सर्विस फीस का पेमेंट नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे नाराज होकर गूगल अपने प्ले स्टोर से इन सभी भारतीय ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा रही है.
Google अपने प्ले स्टोर से जिन 10 भारतीय ऐप्स को हटाएगी जिसमें नौकरी डॉट कॉम, 99 एकड़ डॉट कॉम, शादी डॉट कॉम जैसे जाने माने ऐप्स शामिल हैं. बता दें कि गूगल और इन भारतीय स्टार्टअप के बीच सर्विस फीस को लेकर काफी समय से विवा द चल रहा था. स्टार्टअप का कहना है कि Google की सर्विस फीस बहुत अधिक है.