दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत, एमपी सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए दीर्घकालिक विकास साझेदारी का विश्वसनीय मंच तैयार करना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पहले दिन प्रवासी भारतीय समुदाय, राजनयिक...
-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...
भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उज्जैन प्रवास के दौरान आज श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन किया.
वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित शर्मा ने कहा कि देश के कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से अपर कलेक्टर संदीप सोनी ने उनके आगमन पर उनका स्वागत किया. दर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री मेघवाल के साथ पूर्व सांसद चिंतामण मालवीय और महापौर मुकेश टटवाल मौजूद रहें.
उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हो. जिस तरह से अंतरिक्ष, योग और आयुर्वेद में भारत का नाम गौरवाविंत हुआ है, उसी प्रकार से भारत का नाम बढ़ता रहे बाबा महाकाल से ऐसी मंगल कामना की है.