मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से की मुलाकात, सिंहस्थ-2028 में आधुनिक संचार व्यवस्था के उपयोग की तैयारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
देवास में उप मुख्यमंत्री एवं जिले...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के...

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (3 फरवरी) को अपने दल भारतीय जनता पार्टी के लिए डोनेशन दिया है। पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ये चंदा दिया है। बता दें कि ये चंदा ‘डोनेशन फॉर नेशन बिल्डिंग’ मुहिम के तहत दिया गया है।
बता दें कि पीएम ने बीजेपी को कुल 2 हजार रुपये का चंदा दिया है। पीएम मोदी ने चंदे की पर्ची भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। पीएम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X अकाउंट पर डोनेशन स्लिप को पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे भाजपा में योगदान देने और विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को मजबूत करने में खुशी हो रही है। मैं सभी से NaMoApp के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए डोनेशन का हिस्सा बनने का भी आग्रह करता हूं।”