लैंक्सेस परिवार नागदा की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
लैंक्सेस पर एक नज़र हम कोलोन...
लैंक्सेस पर एक नज़र हम कोलोन...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित...

बरेली जिले की एक अदालत में हुए दंगों के मामले को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 2010 में हुए दंगे के मास्टर माइंड और इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान गनर को चकमा देकर फरार हो गया है। और अब ऐसे में तौकीर रजा को बरेली पुलिस ढूंढने मे लगी है। हालांकि इस मामले में कोर्ट ने तौकीर रजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है।
गौरतलब है कि बुधवार को एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट में तौकीर रजा को गिरफ्तार करके पेश करना था। लेकिन अब कोर्ट पेश नहीं होने पर उसे भगोड़ा घोषित कर सकती है। साथ ही उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया जा सकता है। वहीं इस मामले में अदालत के आदेश की प्रति बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी रेंज) डॉ. राकेश सिंह को भी भेजी गयी थी।