पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...
हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार (15 मार्च) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्हेंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर चर्चा की। उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस के खाते फ्रीज करने के आरोप लगाए। उन्होंने क्या कहा, इस ख़बर में पढ़िए।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, “कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्होंने (भाजपा) आईटी के लोगों को ऐसा करने का निर्देश दिया। हमारे करीब 300 करोड़ रुपये फ्रीज हैं। ऐसे में हम चुनाव में कैसे जा सकते हैं? हमारे खाते बंद हैं लेकिन उनके खाते खुले हैं। मैं इसकी उच्चतम स्तर पर जांच की मांग करता हूं। जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, उनके खाते भी फ्रीज कर दिए जाने चाहिए।”
बता दें कि 13 मार्च, यानि आज से 2 दिन पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए खरगे ने लोगों से एकजुट होकर खड़े रहने की अपील की थी। उन्होंने दावा किया था कि देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा था कि चुनाव में सभी को बराबर मौका मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उस दिन भी भाजपा पर बैंक अकाउंट फ्रीज करने और भारी जुर्माना लगाने का आरोप लगाया था।