मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में...
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में...
युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों...
डॉ ओम डहरिया, सहायक जनसंपर्क अधिकारी...

आज चुनाव आयोग 3 बजे एक प्रेस वार्ता करने वाला है, जिसका उद्देश्य लोकसभा चुनावों की तारीखों को निर्धारित करना है। चुनाव आयोग (Election Commision) ने खुद इसकी सूचना दी है। 2024 के आम चुनावों के साथ चुनाव आयोग कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका लाइव प्रसारण होगा।
लोकसभा की 543 सीटों पर 7 फेज में वोटिंग हो सकती है। 15 से 18 अप्रैल के बीच पहले फेज के लिए, जबकि आखिरी फेज में 19 मई को वोटिंग हो सकती है। 23 मई को रिजल्ट संभव है।
चुनाव आयोग ने लोकसभा और चार विधानसभा चुनावों के लिए 3.4 लाख केंद्रीय बलों की मांग की है। आयोग 97 करोड़ मतदाताओं के लिए देशभर में करीब 12.5 लाख मतदान केंद्र बना सकता है।
कल लोकसभा चुनाव की घोषणा होगी। इससे पहले, 2019 के चुनाव 10 मार्च को घोषित किए गए थे।2019 में लोकसभा चुनाव की घोषणा रविवार को हुई थी, लेकिन इस बार शनिवार को होगी।
पिछली बार, लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुए थे। इस बार भी 6 से 7 चरणों में चुनाव हो सकते हैं।